फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Prakash Chautala: वृंदावन में ओमप्रकाश चौटाला की अस्थियां यमुना में विसर्जित कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mon, 30 Dec 2024 11:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

राष्ट्रीय सचिव अंजू सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गुरुग्राम से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री का अस्थि कलश लेकर आए।
विज्ञापन
ओमप्रकाश चौटाला की अस्थियां यमुना में विसर्जित कर अर्पित किए श्रद्धासुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का सोमवार को अस्थि कलश वृंदावन आया। भागवताचार्य नागेंद्र महाराज के सानिध्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यमुना में अस्थियां प्रवाहित कीं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव अंजू सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गुरुग्राम से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री का अस्थि कलश लेकर आए। भागवताचार्य ने यमुना के केशीघाट के समीप अस्थि कलश का पूजन कराया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद यमुना में अस्थियों को विसर्जन किया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल ने बताया कि किसानों के मसीहा एवं हरियाणा के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे ओमप्रकाश चौटाला के निधन के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन देश की नदियों में किया जा रहा है। इसी क्रम में वृंदावन में यमुना में अस्थि विसर्जन किया गया। इसके बाद शांति पाठ के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहर मुद्गल शास्त्री, आचार्य निलेश त्रिपाठी, नारायण दत्त शास्त्री, देशराज सिंह, सूरज पाल सिंह, राज चौधरी, प्रकाश चौधरी, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें