कोसीकलां (मथुरा)। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि शहीद रामवीर सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका यह अविस्मरणीय बलिदान स्वर्णित अक्षरों में लिखा गया है। स्मृति द्वार उनकी देश भक्ति का बखान करता रहेगा।
शनिवार को गांव हुलवाना में दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले शहीद रामवीर सिंह स्मृति द्वार के लिए विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी ने जनवरी 2016 के बाद शहीद हुए जवानों के पैतृक गांवों में स्मृति द्वारों का निर्माण कराने की घोषणा की है। इसी के तहत इस गेट का निर्माण कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिपं सदस्य नरदेव चौधरी, कुलदीप अग्रवाल, होती लाल चौधरी, शहीद रामवीर सिंह के पिता किशोर सिंह, किशन प्यारी, कुंवरपाल प्रधान, बच्चू मास्टर, भगत सिंह, प्रदीप, अमर सिंह, गंगाश्याम, कृष्ण, सहायत अभियंता एके शर्मा, जेई दिनेश शाक्य मौजूद थे।