फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सिंडिकेट बैंक के कलेक्शन एजेंट से नौ दिन पहले हुई लूट का खुलासा वृंदावन पुलिस ने किया है। पुलिस ने शनिवार को 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लूट के 12 सौ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जैंत चौकी के बढ़ौता मार्ग पर सब्जी मंडी के पास बीती 14 फरवरी को सिंडिकेट बैंक के कलेक्शन एजेंट बिजेंद्र अग्रवाल (65) पुत्र ख्याली निवासी चौमुंहा को चाकू मारकर 60 हजार रुपये से भरा थैला लूटकर दहशत फैला दी थी। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा और सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा ताराचंद पुत्र प्रमोद सिंह निवासी मोहल्ला मनी थोक, चौमुंहा है।
इसके पास से लूट के 1200 रुपये और लूटा हुआ पैनकार्ड बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार लुटेरे पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी सिटी ने बताया कि फरार लुटेरे भोजपाल निवासी अगरयाला (शेरगढ़), सागर निवासी पिघौर, पलवल (हरियाणा) और बलराम निवासी गीता कालोनी, पलवल (हरियाणा) हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें