फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: असम रायफल में तैनात सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
आसाम रायफल में तैनात सेना के जवान की हार्ट अटेक से मौत सेना के जवान का शव सोमवार की शाम पहुंच - फोटो : संगठन।
विज्ञापन
सुरीर। असम रायफल त्रिपुरा में तैनात सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। परिजन ने बताया है कि सोमवार देर रात जवान का पार्थिव शरीर सुरीर पहुंचेगा।
विज्ञापन

सुरीर कलां निवासी इंदल सिंह 2 अक्टूबर 1992 को असम रायफल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती त्रिपुरा में थी। परिजन ने बताया कि रविवार सुबह ही उनके परिवार के लोगों से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उनके साथियों से सूचना मिली कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है और अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते रिश्तेदार और ग्रामीण इंदल के घर पहुंच गए। परिजन के अनुसार सेना के जवान सोमवार शाम फ्लाइट से उनका शव लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। वहां से देर रात तक शव सुरीर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें