फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो लाइफ गार्ड की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल का संचालन सोमवार से शुरू होगा। लाइफ गार्ड न होने के कारण तरणताल दो अप्रैल को उद्घाटन होने के बाद से बंद था। शुक्रवार को एक महिला और एक पुरुष लाइफ गार्ड के लिए प्रस्ताव पास हो गया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि जिला खेल प्रोत्साहन समिति से दो लाइफ गार्ड मांगे गए थे। शुक्रवार को प्रस्ताव पर जिलाधिकारी की मुहर लगने के बाद तरणताल के लिए लाइफ गार्ड मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

तरणताल में बिना सुरक्षा के बच्चों को नहीं उतारा जा सकता, इसीलिए इसका अस्थायी रूप से संचालन बंद किया गया था। अब खेल प्रोत्साहन समिति ने दो लाइफ गार्डों की नियुक्ति को स्वीकृति दे दी गई है। मेरठ की फर्म को लाइफ गार्ड उपलब्ध कराएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें