फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नारायण सरोवर प्राचीन स्वरूप में होगा विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जिले के प्राचीन कुंडों व सरोवरों को प्राचीन स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है। गोवर्धन के पैठा गांव में स्थित नारायण सरोवर भी संवरेगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण और कृष्णकालीन पौधे लगाए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, सरकार की ब्रजभूमि के पौराणिक व धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार व पुराने स्वरूप में विकसित करने की मंशा है। इसी के तहत उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने गोवर्धन के पैठा गांव में स्थित नारायण सरोवर को पौराणिक स्वरूप में सौंदर्यीकरण कराने की योजना बनाई है। यह सरोवर एक हेक्टेयर भूमि में फैला हुआ है। जगह-जगह श्रीकृष्ण-राधा की कलाकृतियां, कृष्णकालीन पौधे के साथ-साथ फसाड लाइटें सरोवर की आभा में सुंदरता बिखेरेंगे।
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ एसबी सिंह ने बताया है कि विभाग ने कार्य कराने की योजना बनाई है। पांच करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें