फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग पांडे ने दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। जिला एथलेटिक्स खेलो में विद्या देवी जिंदल स्कूल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। स्कूल के अनुराग पांडे ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल अपने नाम किए।
विज्ञापन

मोहन पहलवान स्टेडियम मथुरा में 14, 15 अक्तूबर को आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 12 में अनुराग पांडे ने दौड़ में प्रथम, सौरभ पांडे ने बॉल थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही अंडर 14 वर्ग में रेशमी चौधरी ने दौड़ में प्रथम, बालक वर्ग में यश थापा ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान व 100 मीटर दौड़ में में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर16 वर्ग में गोविंद सिंह जादौन ने 10.50 मी. गोला फेंक द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू जौसफ, उप प्राधानाचार्य सिस्टर शबीना टोपो, डारेक्टर एच.एस. चौधरी व विनोद शर्मा ने खिलाड़ियों की सराहना की। कार्यक्रम में एस.एस. मिश्रा, जिक्समौन पी.,ल्यूक एम, जैकब, फ्रासिंस, विकास भारद्वाज, दीपक औस्टिन, मनोज उपाध्याय, सजंय सिंह, सीमा सिंह, भारती, सिवा, रीटा पीटर, डीसी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें