अध्यापक श्रीपाल भारद्वाज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा दिवाली के दिन राया के पटाखा बाजार में अग्निकांड में झुलसे अध्यापक श्रीपाल भारद्वाज की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मांट थाना क्षेत्र के पपरेला जाबरा के रहने वाले थे। खबर मिली तो परिवार एवं गांव में मातम पसर गया। परिजन ने बताया कि दिवाली की दोपहर वह आतिशबाजी खरीदने के लिए राया के गोपाल बाग गए थे। इसी दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए।
यह भी पढ़ेंः- UP: नशे में कार दौड़ाते समय प्रशिक्षु दरोगा ने तीन को रौंदा, एक की मौत; दो की हालत नाजुक
इसके बाद उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। श्रीपाल सहायक अध्यापक के तौर पर विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत नगला हिमांयू के मजरा गला दानी स्थित विद्यालय में तैनात थे। आग में झुलसने के बाद वह पैदल ही मुख्य मार्ग तक आए। यहां से उनके भतीजे राजकुमार शर्मा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उनकी मौत की सूचना पर परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक व अध्यापिकाओं में शोक की लहर दौड़ गई।