फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन में आंगनबाड़ी केंद्र बना मजदूरों का अस्थायी आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। विकास खंड गोवर्धन की ग्राम पंचायत अडींग में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र अपने मूल उद्देश्य से हटकर उपयोग में लिया जा रहा है। बच्चों की शिक्षा, पोषण और देखभाल के लिए बनाए गए इस केंद्र में वर्तमान में मजदूरों को ठहराया गया है, जिससे आंगनबाड़ी का संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव अडींग के आंगनबाड़ी केंद्र में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन खुदाई का कार्य चल रहा है। इस कार्य में लगे मजदूर आंगनबाड़ी भवन में निवास कर रहे हैं। मजदूरों ने बताया कि वे बिहार से काम करने आए हैं और ग्राम सचिव द्वारा उन्हें यहां ठहरने की व्यवस्था कराई गई है। मजदूरों के अनुसार जब तक पाइपलाइन का कार्य चलेगा, वे यहीं रहेंगे। उनके अनुसार यह कार्य लगभग दो से चार महीने तक चल सकता है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें किसी अन्य स्थान पर ठहरने का विकल्प नहीं दिया गया है।
दूसरी तरफ, आंगनबाड़ी केंद्र में मजदूरों के रहने से बच्चों के बैठने, पढ़ने और पोषण संबंधी गतिविधियों के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं है, जिससे छोटे बच्चों की शिक्षा और पोषण व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इस स्थिति से ग्रामीणों में आक्रोश है। अमित, सोनू, मनोज, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मजदूरों के लिए शीघ्र वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जाए और आंगनबाड़ी केंद्र को बच्चों के लिए जल्द से जल्द संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें