फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच नौनिहालों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से परिषदीय विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि वर्तमान में दोपहर दो बजे तक स्कूल संचालन से छोटे बच्चे भीषण लू की चपेट में आ सकते हैं, जिससे उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। जिलाध्यक्ष अंशुल गौतम और जिला मंत्री प्रशांत सारस्वत ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि छात्रहित में विद्यालयों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें