डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को जिले भर में आयोजन हुए। इसमें बहुजन समाज पार्टी व अन्य सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
गोवर्धन रोड स्थित चतुर्वेदी वाटिका पर बसपा नेता योगेश द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि आगरा मंडल कोआर्डिनेटर आजाद सिंह और वृंदावन की पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की वजह से सर्वसमाज का उत्थान हुआ है। योगेश द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब ने ही जनता को वोट का अधिकार दिया। कैलाश बाबू, भोला बाबू, शराफत अली, मनीष कुमार, विष्णु कुमार आदि उपस्थित रहे।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में डीग गेट चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महेश प्रधान, जिलानी कादरी, जावेद आलम, अभिषेक गर्ग, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने भरतपुर गेट पर पुष्पांजलि सभा आयोजित की। इसमें वाल्मीकि समाज ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित किए। गंगास्वरूप कश्यप, राजेश गौरव, सुरेशचंद्र चौहान, डॉ. एसपी सिंह, रमेश खेर, हीरा चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।
भाजपा ने यमुनापार लक्ष्मीनगर में जाटव समाज का विराट सम्मेलन आयोजित किया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ताें पर जाटव समाज को चलना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, डॉ. डीपी गोयल, पूर्व चेयरमैन रविंद्र पांडे, नरेश कुमार, केपी सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।
डॉ. बीआर अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। त्रिलोकीनाथ, कृष्ण गोपाल, जेपी निर्मल, ईश्वरी प्रसाद गौतम, श्याम यादव, उमेश पाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। भारतीय बौद्ध महासभा ने डीग गेट स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. बीडी सत्संगी, भारती, जेपी भारती, धर्म सिंह, सतीशचंद, बाबूलाल सागर सहित अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित की।
अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने राया के अंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस मनाया। विचार गोष्ठी में बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जितेंद्र कुमार, रामसमुझ, नंदकिशोर, सतीश, विनीत, अजय कुमार, उत्तम आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने डीग गेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर समीक्षा दिवस के रूप में श्रद्धांजलि दी। विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक अजय पोइया, लुकेश कुमार राही, भूप सिंह, हरिओम, श्रवण कुमार, राजू, धनीराम आदि उपस्थित थे।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नवयुवक जाटव समाज सेवा समिति ने अंबेडकर भवन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामशरन, गनपति, निरंजन सिंह, बृजलाल, गणपति सिंह आदि उपस्थित रहे।
बहुजन समाज पार्टी बलदेव विधानसभा के तत्वावधान में बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला प्रभारी गिर्राज प्रसाद गोला, चंद्रपाल सिंह कर्दम, बलवीर सिंह, नेत्रपाल ब्रजवासी, धमेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। बैठक में नरेंद्र सिंह सिसौदिया, गफ्फार अब्बास, नशीर शाह, अब्दुल अशफाक आदि उपस्थित रहे।