मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन और नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। लोगों ने बढ़चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन और नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाए गए। एकत्रित रक्त से कैंसर, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती, लावारिस मरीजों का इलाज होगा।
स्वैच्छिक रक्तदाता रश्मि खंडेलवाल एवं अभिषेक
- फोटो : संवाद
रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र और ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में बढ़चढ़कर लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए सीओ महावन भूषण वर्मा और एसएचओ जमुना पार छोटेलाल भी पहुंचे।