फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारियां बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बुखार और पेट की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को पेट संबंधी बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा आए। साथ ही सिर में दर्द, सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज भी इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन



अस्पताल में चेस्ट रोग की ओपीडी में 180 और बाल रोग की ओपीडी में 200 से अधिक की ओपीडी हुई। इसमें बुखार और पेट से जुड़ी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सबसे अधिक भीड़ दवा काउंटर पर रही। यहां सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। मरीजों को दवा लेने में पौने घंटा तक का समय लगा। यही हाल कमोबेश पैथोलाॅजी लैब का रहा। वहां भी जांच कराने के लिए मरीजों की कतार लगी रही।

चेस्ट फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी का कहना है कि तापमान भले ही बढ़ रहा है लेकिन अभी ठंड पूरी तरह नहीं गई है। जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। बाल रोग डॉॅक्टर अंकिता ने बताया कि बच्चों को बुखार, जुकाम, खांसी के साथ ही पेट में दर्द और दस्त की दिक्कत हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाया जाए। ठंडी तासीर वाली चीजों के खानपान से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें