फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बंधक बनाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिल्लौरा में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। साथ ही आरोप है कि दबंगों की प्रताड़ना से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिल्लौरा निवासी रिंकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई अशोक पर गांव के दबंग मनोज कुमार और मानवेंद्र सिंह आदि दबाव बना रहे थे। आरोपी अशोक को अपने गुट में शामिल होने और प्रधानी चुनाव में प्रचार करने के लिए मजबूर कर रहे थे, जिसके लिए उसे शराब और पैसों का लालच दिया। अशोक के मना करने पर आरोपी उससे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि 4 जुलाई की शाम आरोपियों ने उनके भाई अशोक को अगवा कर लिया और बंधक बना लिया। वहां आरोपियों ने शराब के नशे में अशोक को बेल्ट, डंडे, सरिया और लात-घूसों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित ने परिजन को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। तहरीर में बताया गया है कि घर पहुंचे अशोक मानसिक रूप से परेशान थे। अगले दिन सुबह जब परिजन जागे, तो अशोक का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। कोतवाली छाता में गांव पिल्लौरा निवासी मनोज कुमार और मानवेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें