फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रधान पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को दतिया के प्रधान पर बाइक सवारों ने फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी लाठी-डंडों से भी पिटाई कर दी। उन्होंने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सतोहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतिया के प्रधान हेमंत बाबू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद हमलावरों में से एक ने तमंचा निकाला और फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर 112 पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल से खाली खोखा बरामद किया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें