फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बंसीवट में एक दर्जन अवैध कुटिया प्रशासन ने ध्वस्त कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। राधा कृष्ण की महारास स्थली में बनीं कई अवैध कुटिया प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त की हैं। साथ ही अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी गयी है। बंसीवट में बनीं कई पुरानी कुटिया को तहसील प्रशासन ने नंबर आवंटित किए हैं, जिसमें 34 कुटिया वैध मानते हुए चिह्नित की गईं थीं।
विज्ञापन

बंसीवट की विभिन्न व्यवस्थाओं पर बृज तीर्थ विकास परिषद की नजर है। इसके बाद भी कई साधु वेशधारी अवैध रूप से अपनी कुटिया बना लेते हैं। अवैध कुटिया बनाने के नाम पर कई पुराने पेड़ भी काट दिए गए हैं। मंगलवार को एसडीएम मांट ऋतु सिरोही के आदेश पर राजस्व की टीम, बृज तीर्थ विकास परिषद के कर्मचारी और थाना पुलिस बंसीवट पहुंची।
इससे पहले परिषद और तहसील टीम ने कई अवैध कुटिया को चिह्नित कर रखा था। टीम ने जाते ही बुलडोजर से करीब एक दर्जन कुटिया को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लेखपाल रिंकू सिंह ने भविष्य में दोबारा बंसीवट के पौराणिक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक हरिशंकर सिंह, नितेश सिंह, एसआई अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें