फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टीबी मुक्त अभियान में जिले को नई रफ्तार, 106 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विश्व क्षयरोग दिवस पर जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति देने के लिए डैंपियर नगर स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भवन में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत विषयक पर कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणी में ग्राम पंचायत के प्रधानों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि इस वर्ष की थीम हां हम टीबी को खत्म कर सकते हैं, है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ समाज की सक्रिय सहभागिता से ही इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर जांच और नियमित उपचार कराया जाए। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राठौर ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की अवधारणा और चयन प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। एसीएमओ डॉ. रोहताश ने लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की।
कार्यक्रम में भारत सरकार के 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोज अभियान के तहत जनपद में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत 5,93,609 लोगों की स्क्रीनिंग, 5,60,916 उच्च जोखिम वाले लोगों की जांच, 1,35,057 एक्स-रे और 17,144 मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। साथ ही सभी संभावित मरीजों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर 106 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करते हुए उनके ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें 16 ग्राम पंचायतें स्वर्ण, 28 रजत और 62 रजत श्रेणी में शामिल रहीं। इस दौरान सोनू गोयल, शिव कुमार, बिहारी लाल, नवल किशोर, दुष्यंत गुर्जर, अखिलेश कुमार दीक्षित, लोकेंद्र सिंह, अनिल कुमार, पंकज यादव, राजेश कुमार, श्याम बाबू शुक्ला, अनूप सिंह, मुकेश कुमार, लाखन, आकाश, योगेश, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें