फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पार्क निर्माण की खराब गुणवत्ता देख नोडल अधिकारी हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी नगर निगम द्वारा वृंदावन में किए जा रहे पार्क निर्माण की खराब गुणवत्ता देखकर नाराज हो गए। उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को काम रुकवाने और ईंटों को सीजकर जांच के आदेश दिए, साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।
विज्ञापन

सोमवार को नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने वृंदावन पहुंचकर कराए जा रहे ललिता पार्क के निर्माण का निरीक्षण किया। इसका निर्माण कुंभ के मद्देनजर जल्दी ही कराया जा रहा है। पार्क का निर्माण कार्य में लगी खराब सामग्री को देखकर नोडल अधिकारी नाराज हो गए। संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी पार्क के निरीक्षण के बाद पांटून पुल तथा अन्य कामों के निरीक्षण के लिए भी मौके पर पहुंचे। यह जानकारी देते हुए सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि नोडल अधिकारी द्वारा खराब गुणवत्ता को लेकर ईंटों की जांच व संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें