गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने सोमवार को आई एक महिला श्रद्धालु के पर्स में रखा मोबाइल किसी ने पार कर दिया। पीड़िता ने थाने में मोबाइल चोरी की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मोबाइल गुम होने का जिक्र किया है।
महिला श्रद्धालु अमृता राणा पत्नी अशोक राणा निवासी मोतीझील इटावा गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने आई थीं। मुकुट मुखारबिंद मंदिर में दर्शन कर रही महिला के पर्स से मोबाइल पार कर दिया। महिला समझती जब तक मोबाइल को पार करने वाला जेबकतरा दूर निकल गया। अमृता राणा बेटे अभिषेक के साथ थाने पहुंची। पुलिस को मोबाइल चोरी की तहरीर लिखकर दी।
अभिषेक ने बताया मंदिर में दर्शन करते समय पर्स से मोबाइल चोरी कर लिया है। पुलिस ने चोरी की तहरीर लेने से मना कर दिया। गुमशुदगी की तहरीर की रिसीव हमें दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अगर थाने में ऐसा हुआ होगा तो दिखवाएंगे। पीड़ित जो भी तहरीर लेकर आएगा, उसे ही दर्ज किया जाएगा।