फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दीवार फांदकर सैन्य क्षेत्र में घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दीवार फांदकर सैन्य क्षेत्र में प्रवेश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाने की पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया कि बिहार के जिला पूर्णिया के थाना रुपोली के छापरी निवासी नजीरूददीन रविवार को सैन्य क्षेत्र के टीएसी एयर फोर्स एरिया में दीवार फांदकर घुस गया। सुरक्षा में मौजूद सैनिकों ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद सदर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें