फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कनाडा के नागरिक से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कनाडा के नागरिक से 23.84 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस उसे पकड़ने के लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

कनाडा के रेजाइना शहर की निवासी कविता भौमिक ने आरोप लगाया था कि स्वरूप दास और उसकी पत्नी ने स्वयं को वृंदावन निवासी और इस्कॉन मंदिर के कर्मचारी बताकर उनसे अच्छे संबंध स्थापित किए। वर्ष 2024 में उन्होंने अंतरराष्टीय व्यापार में फंसने का बहाना बनाकर कविता से 23,84,420 रुपये की सहायता ली। इसके बाद रकम लौटाने से मना करते हुए उन्हें धमकी दी कि यदि वे भारत आईं तो जान से मार देंगे। कविता ने वृंदावन कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को स्वरूप दास को पश्चिम बंगाल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें