फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में टकराईं दो कारें, 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार की रात आपस में टकरा गईं। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

रविवार की रात 12:30 बजे राया-हाथरस मार्ग पर सोनई रेलवे स्टेशन के निकट ईको और स्विफ्ट डिजायर कार आमने-सामने भिड़ गईं। बिचपुरी चौकी प्रभारी संदीप कुमार मयफोर्स के पहुंच गए और कारों को रोड से हटवाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस के अनुसार स्विफ्ट कार सवार सोनू, सौरभ, कृष्ण कुमार, आशीष निवासी कमालपुर सिकंदराराऊ रविवार की सुबह दर्शन करने मथुरा-वृंदावन आए थे। रात को लौट रहे थे, तभी ईको कार से उनकी कार टकरा गई। ईको में सवार गुड्डू, रामशन, बबलू, शशिपाल, वीरेंद्र, श्रीपाल और उपदेश निवासीगण उझानी बदायूं के अलावा ईको में सवार लोग भी घायल हो गए। उझानी निवासी लोग भी मथुरा दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें