फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूली छात्र सहित दो की मौत

विज्ञापन
मांट-नौहझील मार्ग पर हादसे में मरे बालक के परिजन विलाप करते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट/फरह। मांट-नौहझील मार्ग पर सोमवार को निजी बस की टक्कर लगने से छात्र की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने छात्र का शव रखकर रोड पर जाम लगा दिया। इससे राहगीर और यात्री करीब आधे घंटे तक परेशान रहे। बाद में पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी घटना फरह में हुई। इसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मांट मूला निवासी आठ वर्षीय तनुज पुत्र मनोज प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जा रहा था। नौहझील की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने बालक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने मांट-नौहझील मार्ग को जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
बस चालक के खिलाफ कार्यवाही को लेकर अड़े रहे। करीब आधे घंटे तक ग्रामीणों ने नौहझील मांट मार्ग को जाम रखा। इसी दौरान मांट पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतक के पिता मनोज कुमार ने थाना मांट में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। मांट थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरह में रामप्रकाश निवासी कोह फरह अपनी पत्नी राजेश्वरी (27) के साथ मोटरसाइकिल जा रहे थे। रास्ते में दीनदयाल धाम नगला चंद्रभान के समीप एक वेगन आर कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दंपती घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें कस्बे के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजेश्वरी देवी को मृत घोषित कर दिया। फरह थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें