फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं पर रहेगी राज्य और जिला मुख्यालय की सीधी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के दौरान इस बार परीक्षा केंद्रों पर राज्य मुख्यालय लखनऊ और जिला मुख्यालय मथुरा की सीधी नजर रहेगी। यहां बनने वाले कंट्रोल रूम में बैठकर ही प्रशासनिक अफसर किसी भी केंद्र की परीक्षाओं की गतिविधियों को वेब कास्टिंग के माध्यम से देख सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जनपद में 532 विद्यालयों के स्तर से परीक्षा केंद्र के लिए अपने संसाधनों की सूची जिलाविद्यालय निरीक्षक को दी गई है। इसकी जांच के बाद जिलाविद्यालय निरीक्षक सत्यापन रिपोर्ट बोर्ड कार्यालय प्रयागराज भेजने जा रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुखता वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए वेब कास्टिंग का प्रबंध है।
बोर्ड ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि इस बार राज्य मुख्यालय लखनऊ के साथ जिला मुख्यालय पर बनने वाले कंट्रोल रूम पर एलसीडी रहेंगी, जिनके माध्यम से वेब कास्टिंग द्वारा परीक्षा केंद्र की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। यहां तैनात अधिकारियों को लगेगा कि संबंधित केंद्र पर कुछ गड़बड़ है तो उसकी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछली बोर्ड परीक्षाओं के दौरान यह व्यवस्था नहीं थी। सिर्फ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिनका नियंत्रण केंद्र व्यवस्थापक कक्ष तक सीमित था। लेकिन इस बार केंद्र व्यवस्थापक के अलावा यही सीसीटीवी कैमरे लखनऊ में मथुरा जिला मुख्यालय की नजर में रहेंगे। जिलाविद्यालय निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें सीसीटीवी कैमरे सहित संबंधित विद्यालयों में वेब कास्टिंग के उपकरणों की अनिवार्यता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें