फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और जायलो की टक्कर में तीन घायल

Tue, 16 Feb 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस रोड पर पिरसुआ के निकट मंगलवार सुबह ट्रैक्टर और जायलो कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया। घटना के संबंध में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

उदयवीर शर्मा निवासी रमेश बिहार कालोनी अलीगढ़ अपनी पत्नी पदम शर्मा और पुत्री तनीशा के साथ अलीगढ़ से कोटा जा रहे थे। हाथरस मार्ग पर पिरसुआ के समीप बिना लाइट जलाए आ रहे ट्रैक्टर से उनकी जायलो कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही अलीगढ़ से घायलों के परिवारीजन आ गए। मौके का फायदा उठा कर ट्रैक्टर चालक भाग गया। दूसरी घटना में जघीना से भरतपुर गेहूं लेकर जा रहा ट्रैक्टर हाथरस रोड पर संतुलन बिगड़ने के कारण गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक सुरेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें