फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएल बजाज के दो विद्यार्थियों का लोटस गार्डन में चयन

Tue, 16 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएल बजाज के दो छात्रों को रेजीडेंसियल एवं होम कांप्लेक्स बनाने वाली कंपनी लोटस गार्डन ने कैंपस प्लेसमेंट में चयनित कर ज्वाइनिंग लेटर दिया। छात्रा नेहा सिंह और छात्र राहुल पचौरी को ग्लोबल आईटी इनोवेटर कंपनी ने शुरुआत में आईटी ट्रेनी और एसईओ एनालिस्ट की पोस्ट पर स्पेशल ट्रेनिंग के लिए अपने सेंटर के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोटस गार्डन ने आईटी एवं टेक्निकल सोल्यूशन देने वाली एक नई डिवीजन की आधारशिला रख रही है। पहले से ही मार्केट में रेजीडेंसियल बिल्डिंग बनाने वाली दिग्गज कंपनी लोटस गार्डन अपनी इस नई आईटी डिवीजन के लिए जुझारू और होशियार कंप्यूटर इंजीनियरों का रिक्रूटमेंट कर रही है।

कंपनी ने अपनी इसी नवीन आईटी डिवीजन के लिए संस्थान का दौरा किया। जिसने संस्थान के बीटेक कंप्यूटर साइंस के दो छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए आई ट्रेनी और एसईओ एनालिस्ट के पद आफर किए हैं।
विज्ञापन


लोटस गार्डन से आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मेंद्र गोस्वामी ने किया। अधिकारियों ने एप्टीट्यूड टेस्ट, टेक्निकल राउंड, ग्रुप डिस्कशन और एचआर राउंड जैसे चयन मानकों पर अपने यहां प्लेसमेंट पाने के इच्छुक भावी इंजीनियरों की तकनीकी कुशलता, ज्ञान और क्षमता को परखा।

आरके एजुकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल और जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमडी मनोज अग्रवाल ने लोटस गार्डन में चयनित होने पर छात्रों को बधाई दी। कहा कि हम जीएल बजाज के हर छात्र को उसके सुनहरे स्थायी भविष्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें