फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा, पहली बार दो भक्तों ने तोड़ा था दम

Tue, 15 Aug 2023 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत हो गई। यह सभी लोग बिहारी जी के दर्शन को आए थे। यहां एक साल में दूसरी बार हुए हादसे में भक्तों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत,अस्पताल में घायल का हाल लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। मंदिर से महज 200 मीटर पहले एक जर्जर मकान की पहली मंजिल बारिश के चलते ढह गई। हादसे में श्रीबांके बिहारी के दर्शन को आए पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हैं। मरने वालों में तीन कानपुर, एक देवरिया और एक वृंदावन की स्थानीय महिला है। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत-बचाव के कार्य में जुटी है। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एक साल पहले भी दो भक्तों की हुई थी मौत

एक साल पहले भी बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आए दो श्रद्धालुओं को जान गंवानी पड़ी थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बिहारी जी की मंगला आरती के दौरान भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। अब मंगलवार को एक बार फिर हुए हादसे में बिहारी जी के पांच भक्तों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी बिल्डिंग, पांच की मौत; पांच घायल

विज्ञापन

20 अगस्त 20222 में हुई इस घटना के बाद प्रदेश भर में हो-हल्ला मचा था। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। इस हादसे के बाद ही श्री बांके बिहारी के भक्तों के लिए कॉरिडोर की मांग उठी। प्रशासन ने भी कोर्ट के आदेश के बाद कॉरिडोर का विकल्प सुझाया था। यहां तक कि हादसे के कुछ दिन बाद इसके लिए बिहारी जी मंदिर क्षेत्र का सर्वे भी किया गया। 
https://content1.avplayer.com/63a2e63abb3101678706f146/videos/64db9c3aa0b7e0dc0e01a553/64db9c6a6f152779b70f6e09/video.mp4?
इसमें पीडब्ल्यूडी, राजस्व, नगर निगम की टीम ने कॉरिडोर सर्वे के लिए जमीन चिन्हित की। इसका अधिग्रहण करने के लिए प्रस्तावित मकानों पर लाल निशान भी लगाए गए। इसमें बिहारी जी की संकरी गलियों को भी चौड़ा करना था। लेकिन, यह मामला भी समय के साथ फाइलों में दबकर रह गया। आज एक बार फिर बिहारी जी के भक्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। इसमे पांच लोगों की जान संकरी गली में जर्जर बिल्डिंग गिरने से चली गई।

यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: चारों तरफ थी चीख पुकार, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह
 
विज्ञापन

Mathura: शहर के बीचो-बीच विकास बाजार स्थित घर की जर्जर छत - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में करीब 200 से अधिक ऐसी बिल्डिंग हैं, जो जर्जर अवस्था में हैं। इनमें से अधिकांश बिल्डिंग 150 से 200 साल पुरानी हैं। यह बिल्डिंग भूकंप की दृष्टि से तो किसी दशा में सुरक्षित नहीं हैं। इनमें प्राचीन मंदिर भी शामिल हैं।

इन बिल्डिंग से होने वाले हादसों को लेकर अधिकारी लापरवाह रहते हैं। किसी हादसे के बाद ही उन्हें इनकी याद आती है। इसके बाद कार्रवाई महज नगर निगम से नोटिस तक सीमित होकर रह जाती है। मथुरा-वृंदावन की इन जर्जर बिल्डिंग के हिस्से आए दिन गिर जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें