फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब अपने भवन में संचालित होगा एबीसी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम अब एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर को किराए के परिसर से अपने भवन में संचालित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए लक्ष्मी नगर में नगर निगम की भूमि चिह्नित कर ली गई है। भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेंटर को स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की ओर से एबीसी सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण की व्यवस्था की जाती है। डॉग कैचिंग टीम प्रतिदिन करीब 35 से 40 कुत्तों पकड़कर एबीसी सेंटर में छोड़ती है। फिलहाल यह सेंटर सदर ब्लॉक के निकट वेटरनरी विश्वविद्यालय की जमीन पर चल रहा है। इसके एवज में नगर निगम विश्वविद्यालय किराया देता है। अब नगर निगम ने लक्ष्मी नगर क्षेत्र में अपनी भूमि तलाश ली है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि भवन तैयार होने के बाद एबीसी सेंटर को लक्ष्मी नगर में शिफ्ट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें