फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों के घर के लिए जिस्म का सौदा: युवती को गेस्टहाउस बुलाया, फिर की दरिंदगी; पीएम आवास के नाम पर लूटी आबरू

Tue, 10 Nov 2026 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुफ्त मकान दिलाने का झांसा देकर युवती को गेस्टहाउस बुलाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने का झांसा देकर एक युवक पर युवती ने गेस्टहाउस में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसकी अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज की प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वह छाता क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मोबाइल पर कुछ दिनों से एक नंबर से लगातार फोन आ रहा था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अनिल बताया। उसने युवती को झांसा दिया कि उसका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुआ है तथा उसे मुफ्त मकान में मिलेगा। सरकारी फॉर्म भरने और हस्ताक्षर के नाम पर आरोपी ने उसे 30 अक्तूबर 2026 को छटीकरा चौराहा बुलाया और खाली प्लॉट दिखाकर योजना स्थल बताया।

आरोप है इसके बाद 5 नवंबर को दोपहर आरोपी ने पीड़िता को प्रेम मंदिर के पास एक गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां आरोपी अनिल ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें