आगरा के कमला नगर स्थित कावेरी मंदिर में दिवाली की रात तीन चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। सीसीटीवी में तीनों आरोपी कैद हुए हैं। इनमें से एक नशे की हालत में मंदिर परिसर में ही मिला, जबकि दो फरार हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के कमला नगर के कावेरी कुंज स्थित कावेरी मंदिर में दिवाली की रात चोरी की गई। दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये चोर ले गए। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के संरक्षक टीएन अग्रवाल ने बताया कि ईंट से मंदिर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। सीसीटीवी फुटेज में आधी रात तीन चोर मंदिर में प्रवेश करते दिखे हैं। वारदात के बाद दो आरोपी भाग गए जबकि तीसरा नशे की हालत में मंदिर परिसर में ही पड़ा मिला।