फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर बठैन गेट फ्लाई ओवर पर किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मैनपुरी निवासी हरेंद्र (31) एवं दुर्गेश घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हरेंद्र की इलाज के दाैरान मौत हो गई। वहीं घायल दुर्गेश को केडी मेडिकल छाता में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल:
सौंख। बाइक सवार दो युवकों को सामने से आती बाइक ने टक्कर मार दी। एक बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। गांव मगोर्रा निवासी कुमारपाल सिंह मंगलवार शाम 4 बजे किसी काम से अपने भाई गजाधर सिंह के साथ जाजन पट्टी चौराहा की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज पर सामने से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार कुमारपाल सिंह घायल हो गए। घटनास्थल से बाइक सवार भाग गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें