फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव तरौली-सुमाली में 52 लाख के विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। गांव पंचायत तरौली-सुमाली में विकास कार्यों को गति देने के लिए मंगलवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। सभागार में प्रधान मूलचंद सिसौदिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 52 लाख रुपये के विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

प्रधान ने पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों से सुझाव मांगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्ययोजना में स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूलों का जीर्णोद्धार, सामुदायिक बारात घर, नाली और खड्ंजा निर्माण, स्वच्छता अभियान, गांव का सौंदर्यीकरण, हैंडपंप रीबोर और पोखर की खुदाई जैसे कार्यों को शामिल करने पर विचार किया गया। उन्होंने बताया कि गांव में क्षेत्रीय सहकारी समिति (खाद-बीज की दुकान) खोली जाएगी। पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए पुलिस विभाग से मंजूरी मिल गई है। प्रधान ने आश्वस्त किया कि वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन, आवास और शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा। संचालन करते हुए सचिव वीरेश शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। बैठक में पंचायत सहायक चरन सिंह, बच्चू सिंह, नारायन सिंह, भगवान सिंह, हाकिम सिंह, विमलेश, अनीता, अर्चना, लालवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें