फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गिरिराज धाम में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब

विज्ञापन
दानघाटी मंदिर तिराहे से परिक्रमा आरम्भ करते भक्त। 
विज्ञापन
गोवर्धन। अधिक मास में गिरिराज धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की शरण में पहुंच भक्तिभाव के साथ 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगा रहे हैं। देर रात तक परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से भरा नजर आया। कई स्थानों पर मानव श्रृंखला जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर दूध, दही, फूल-माला और प्रसाद अर्पित की। जगह-जगह भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूब गया। परिक्रमा मार्ग पर राधे-राधे और गिरिराज महाराज की जय के जयघोष लगातार गूंजते रहे। कई श्रद्धालुओं ने दंडवत परिक्रमा कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। इस दौरान सीओ अनिल कुमार सिंह व थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने व्यवस्था संभाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें