फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गिरिराज की धरा पर बही श्रद्धा-भक्ति की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। तलहटी के श्रीजी धाम और गिरिराज धाम में तीन दिनों तक श्रद्धा और भक्ति की अविरल धारा बहती रही। गिरिराज सेवा मित्र मंडल की ओर से आयोजित 22वें त्रिदिवसीय दुग्ध एवं पुष्प परिक्रमा व भव्य छप्पन भोग भंडारा महोत्सव का श्रद्धा के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर गिरिराज महाराज की दिव्य परिक्रमा, छप्पन भोग मनोरथ, साधु-संत सेवा और बुजुर्ग महिलाओं को भोजन प्रसादी कराई गई। बृहस्पतिवार को महोत्सव के अंतिम दिन 108 वृद्ध व विधवा महिलाओं को सम्मानपूर्वक भोजन प्रसाद कराया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रमुख समाजसेवी और संयोजक आशीष शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और संस्कारों से दूर होती जा रही है। अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर अधिकांश शहरों में युवक-युवतियां और बच्चे पूरी रात नाच-गान और नशे में समय व्यतीत करते हैं, जिससे हमारी सांस्कृतिक परंपराएं कमजोर हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गिरिराज सेवा मित्र मंडल एवं बालाजी गो सेवा समिति ने संकल्प लिया कि परिवारों, इष्ट-मित्रों और बच्चों को भारतीय संस्कृति और हिंदू सभ्यता से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आयोजित महोत्सव में करीब 1500 परिवारों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें