फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अंतिम चरण के मुकाबले में मेरठ का जलवा, आठ विकेट से किया वृंदावन का सफाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। 45वें बरसाना आमंत्रित क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम चरण के मुकाबले में मैदान पर पूरी तरह एफसीए चैंपियन मेरठ का दबदबा देखने को मिला। बड़ा लक्ष्य सामने होने के बावजूद मेरठ की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वृंदावन-11 को आठ विकेट से पराजित कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। अंतिम चरण में मिली इस जीत के साथ मेरठ ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वृंदावन-11 की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। शुरुआत से ही वृंदावन के बल्लेबाजों ने तेज गति से रन जोडे़ और दर्शकों को आकर्षक प्रहार देखने को मिले। हालांकि मजबूत स्कोर खड़ा करने के बाद भी गेंदबाजी में टीम दबाव नहीं बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीए चैंपियन मेरठ की टीम ने आरंभ से ही आक्रामक रुख अपनाया। आयुष तंवर और ईशान शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने वृंदावन के गेंदबाज असहाय नजर आए। दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रमण का संतुलन बनाए रखते हुए तेजी से रन बनाए और टीम को सहज जीत दिला दी। अंतिम चरण के इस मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का रोमांच और अधिक गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें