फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैश डालने आई वैन को टूटा मिला एटीएम, तोड़-फोड़ की आशंका

विज्ञापन
काेसीकलां में टूटा पड़ा एटीएम। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां। घंटाघर पर इंडिया-1 के एटीएम में कैश डालने आई कैश वैन के कर्मचारियों को एटीएम टूटा मिला है। टीम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

घंटाघर के समीप इंडिया-1का एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार की शाम को कैश वैन टीम के कर्मचारी कैश डालने के लिए यहां पहुंचे। जैसे ही टीम ने एटीएम में प्रवेश किया तो एटीएम को टूटा देखा। देखकर ऐसा माना जा रहा है कि बदमाशों ने एटीएम लूटने के प्रयास में जमकर तोड़-फोड़ की है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी।
एटीएम बूथ में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ था। पुलिस ने एटीएम के भीतर की स्थिति का निरीक्षण किया। मशीन से रकम गायब है या नहीं, इसका पता जांच के बाद लग सकेगा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संभावित संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राम भरोसे है एटीएम की सुरक्षा
प्रशासन और बैंकों का दावा है कि एटीएम बूथ पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और यहां से चौबीस घंटे नकदी निकाली जा सकती है। लेकिन नगर के एटीएम बूथ सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। रात के समय तो यहां सुरक्षा गार्ड भी उपलब्ध नहीं है और न ही निगरानी की कोई व्यवस्था है। कई बार तो रात में नगर के एटीएम को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों को यदि रात में नकदी निकालने की जरूरत पड़ जाए तो भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नगर में 15 से अधिक एटीएम और बैंक की शाखाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें