फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में मनाया जाएगा यमुना महारानी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के तीर्थ पुरोहित चैत्र शुक्ल षष्ठी 23 मार्च को यमुना महारानी की जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर नगर के स्कूल में बृजवासी पंडा सभा ने बैठक की। सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम ने बताया कि 23 मार्च को आयोजित होने वाला यमुना महारानी का जन्मोत्सव ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम महाराज को यमुना छठ कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया। संयोजक पुरुषोत्तम महाराज ने बताया की यमुनाजी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा। महेश भारद्वाज ने कहा कि आगामी 23 मार्च को यमुना महारानी का जन्म है। पूर्व संध्या 22 मार्च को देवराह घाट पर यमुनाजी की संध्याकालीन महाआरती एवं भजन संध्या होगी। 23 मार्च को केशी घाट स्थित यमुना मंदिर पर सुबह यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक, महाआरती एवं विद्वत संगोष्ठी का आयोजन होगा। उसी दिन सांय काल में मंदिर में यमुना महारानी का फूल बंगला एवं छप्पन भोग के दर्शन होंगे तथा सांय 5 बजे से एक शोभा यात्रा निकली जाएगी जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कालीदह पर पूर्ण होगी। 24 मार्च को यमुना महारानी की प्रसादी वृंदावन के पावन टाटिया स्थान पर मध्यान्ह बेला में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर रामनारायण बृजवासी, सुरेश चंद शर्मा, विनीत उपाध्याय, विवेक गौतम, गोविंद नारायण बृजवासी, पवन शर्मा, राकेश उपाध्याय, लवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें