फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सफाई गाड़ी को अनियंत्रित वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। सुनरख कट पर देर रात सफाई कार्य में लगी नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रहे एक अन्य वाहन ने सफाई गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इस संबंध में निगम के परियोजना अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर निगम के परियोजना प्रमुख विपिन कुमार जुरैल ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बुधवार रात करीब 12़़ 30 बजे उनकी गाड़ी सुनरख कट के पास नियमित सफाई कार्य कर रही थी। गाड़ी बेहद धीमी गति में थी और इंडिकेशन लाइट का उपयोग कर रही थी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी के चालक अनुज पाल ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पकड़े जाने पर आरोपी अनुज पाल ने स्वीकार किया कि वह केवल हेल्पर है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें