सौंख में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य समारोह के साथ हुआ। अतिथियों ने हॉल का उद्घाटन किया और विजेताओं को सम्मानित किया। समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।
सौंख। अग्रवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। अतिथियों ने चौधरी हॉल के सौंदर्यीकरण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए। वक्ताओं ने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बसेरा ग्रुप के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल, प्रमोद गर्ग कसेरे व अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रमोद गर्ग कसेरे कहा कि देश और प्रदेश में सामाजिक सरोकार के जो भी कार्य होते हैं उनमें अग्रवाल समाज की अग्रणी भूमिका रहती है। समाज के लोगों को अपनी ताकत को पहचानना होगा। शोभायात्रा में प्रदीप गर्ग ने महाराजा अग्रसेन, निहारिका अग्रवाल ने मां लक्ष्मी, प्राची अग्रवाल के दुर्गा मां की भूमिका निभाई। इस मौके पर विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग, डॉ. नितिन गोयल, डॉ. प्रिंस अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, राजकुमार, कुंजबिहारी सिंघल, नितिन अग्रवाल, जयंती संयोजक विष्णु अग्रवाल, शोभायात्रा संयोजक संजय बंसल, मंत्री विशेष अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल आदि मौजूद रहे।