मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में देर रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हाईवे थाना क्षेत्र के गांव तंतूरा में रहने वाले आकाश (30) बुधवार रात 11 बजे अपने साथी इंद्रवीर फौजी के साथ टाउनशिप से गोवर्धन चौराहे की ओर रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौत हो गई, जबकि उनका साथी इंद्रवीर घायल हो गया।
दूसरी बाइक पर सवार युवक चोटिल हो गया। वह मौका देखकर वहां से भाग गया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है और घायल उपचाराधीन है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर शिकायत होगी तो कार्रवाई की जाएगी।