फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु के वेश में हैवान: संविदाकर्मी पर चाकू से हमला, बीच सड़क पर कर दिया लहूलुहान; कान भी काट डाला

Sat, 04 Jul 2026 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के सौभरी वन में एक साधुवेशधारी ने वन विभाग के संविदाकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ चार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचने पर आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घायल वनकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के सुनरख गांव के सौभरी वन में शुक्रवार सुबह साधुवेशधारी ने वन विभाग के संविदाकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कर्मचारी पर एक के बाद एक चार वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे हमलावर भाग गए। पीड़ित ने वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव सुनरख निवासी देवेंद्र गौतम वन विभाग में संविदाकर्मी हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह वन परिसर में बैठे थे। इसी दौरान एक साधुवेशधारी उनके पास आया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तब उसने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सहमे देवेंद्र ने बचने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने उनके गर्दन, कान और हाथ पर वार कर दिए।

लहूलुहान देवेंद्र ने शोर मचाया तो आरोपी पकड़े जाने के डर से जंगल की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजन घायल देवेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। लोगों ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का है। कुछ दिन पहले उसने रमणरेती इलाके में स्थित एक कॉम्प्लेक्स में घुसकर हंगामा काटा था। तब पुलिस ने शांतिभंग और अन्य धाराओं में उसे जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें