फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एकादशी पर वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब, बिहारीजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
श्री बांकेबिहारी मंदिर में लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
वृंदावन। सावन माह की एकादशी का विशेष महत्व होता है और इस पावन अवसर पर वृंदावन नगरी पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर नजर आई। एक ओर परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, वहीं दूसरी ओर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सैकड़ों किलोमीटर दूर-दराज से आए श्रद्धालु अलसुबह ही परिक्रमा मार्ग में प्रवेश कर गए और सवामन तुलसी, राधे-नाम, और हरिनाम संकीर्तन के साथ पंचकोशीय परिक्रमा पूरी की। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जल, शर्बत, और फलाहार की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय संगठनों और संतों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए।
बांके बिहारी मंदिर में भी एकादशी के दिन विशेष दर्शन और शृंगार के लिए श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे। दोपहर और संध्या आरती के समय मंदिर परिसर राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें