फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाजना कट पर होगा भव्य स्वागत, पूरे दिन चलीं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मथुरा में प्रथम आगमन पर बाजना कट पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शिरकत करेंगे। समारोह को लेकर भाजपाइयों में जबर्दस्त उत्साह है। शनिवार को यहां पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े नौ बजे 9 बजे बाजना कट पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वह उपस्थित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। स्वागत समारोह से पूर्व वे बाजना कट के समीप स्थित शहीद पंकज नौहवार स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे। वह विधायक के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे।
शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए मांट विधायक राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, हरियाणा के राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी निहाल सिंह आर्य, प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल, चेयरमैन सुभाष चौधरी आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। सभा के लिए मंच और सैकड़ों लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, जबकि स्वागत के लिए बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की-
राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे कार्यक्रम स्थल को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी तीन स्तरों पर तय की गई है। सुरक्षा घेरे की कमान एक एएसपी और दो सीओ संभाल रहे हैं। इनके नेतृत्व में 6 निरीक्षक, 73 उपनिरीक्षक, 3 महिला उपनिरीक्षक, 253 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के साथ-साथ 14 महिला कांस्टेबल तैनात की गई हैं। इसके अलावा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 23 यातायात कर्मी और 2 टीएसआई को भी लगाया गया है। एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की मौजूदगी रहेगा।


कार्यकर्ताओं ने की स्वागत की तैयारी
बलदेव । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की बैठक कैंप कार्यालय गढ़ी खांडा, मादौर में जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में वीरपाल भरंगर, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सत्यवीर चौधरी, संजय चौधरी, सुभाष चौधरी, अनिल सिकरवार, महेश परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें