दिल्ली से अकेले ही ट्रेन में बैठकर वृंदावन पहुंची 13 वर्षीय मासूम बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलवाया। बेटी को सुरक्षित देख परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस को धन्यवाद दिया।
मां की डांट से क्षुब्ध होकर दिल्ली से वृंदावन आई नाबालिग को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों को सकुशल सौंप दिया। परिजन बेटी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, लेकिन जैसे ही बेटी को देखा तो वह थाने में उससे लिपट गए। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
थाना वृंदावन की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में नियमित भ्रमण के दौरान एक 13 वर्षीय बालिका मिली। वह दिल्ली के रहने वाली है। टीम को शक हुआ और जानकारी की तो पता लगा कि वह 25 सितंबर को घर से नाराज होकर चली आई है। मिशन शक्ति टीम ने तुरंत बालिका की काउंसलिंग की और विश्वास में लेकर उसके परिजन का संपर्क नंबर प्राप्त किया।
वृंदावन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालिका के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसके माता-पिता एवं अन्य परिजन थाना वृंदावन पहुंचे। मिशन शक्ति टीम ने बालिका को सकुशल उनके हवाले कर दिया।