फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद...हिंदू पक्षकार की स्वामी निश्चलानंद से मुलाकात, जानें क्यों है ये अहम

Mon, 29 Sep 2025 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की। उन्होंने शंकराचार्य से समर्थन मांगा है। 
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के हिन्दू पक्षकार महेन्द्र प्रताप  शंकराचार्य से मुलाकात करते हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने रविवार को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात की। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पुरी स्थित गोवर्धन पीठ के 145वें शंकराचार्य हैं। इन दिनों वे वृंदावन के हरिहर आश्रम में प्रवास पर आए हुए हैं।
विज्ञापन


महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को जानकारी दी कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए आंदोलन चला रहे हैं। हिंदुओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए प्रख्यात संत महात्माओं ने भी उनका समर्थन किया है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय रामकथा वाचक मोरारी बापू समेत अन्य संतों के साथ हुई वार्ता की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस केस के महत्वपूर्ण और पुख्ता साक्ष्य हैं। मुकदमा हम आप सभी के सहयोग से अवश्य जीतकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें