एकादशी पर लगाई परिक्रमा
एकादशी पर पश्चिम बंगाल से आए सैकड़ों भक्तों ने सुबह राधा-श्याम कुंड में स्नान कर गिरिराज प्रभु का पंचामृत अभिषेक कर मनौती मांगी। जय घोष के बीच भक्तों ने गिरिराज परिक्रमा की। हर भक्त गिरिराजजी की भक्ति में रम हुआ दिखाई दिया। एकादशी पर कस्बे के मंदिरों में सुबह मंगला आरती के दौरान भीड़ रही। बाबा हरिओम दास ने बताया श्रीराधा रानी सभी की आराध्य हैं। राधारानी के प्रसन्न होने पर श्रीकृष्ण की भक्ति प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 21 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे