कृष्णा नगर में घर के बारह खड़ी खतिग्रस्त कार। सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : mathura
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में घर के बाहर खड़ी कार को पांच साल बच्चे ने चालू कर दिया। इसके बाद वह तेजी के साथ आगे खड़ीं कारों से टकरा गई। घटना में मासूम की जान बाल-बाल बची। टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए और बच्चे को कार से बाहर निकाला। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोतवाली के कृष्णा नगर निवासी कपिल खंडेलवाल ने 24 दिसंबर को अपने पांच वर्षीय बेटे को चाबी देकर कार में बैठा दिया था। वह घर में घुस गए। इसी दौरान बच्चे ने अनजाने में कार चालू कर दी। कार अचानक बेकाबू होकर गली में खड़ीं बाइक व कारों से टकरा गई और अचानक से कार रुक गई।