फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फुटपाथ पर बने कई खोखों में अचानक आग भड़की

विज्ञापन
कोसीकलां मं थाना रोड पर  लगी खोखा में लगी आग  से उठती लपटें।
विज्ञापन
कोसीकलां। थाना रोड पर सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब फुटपाथ पर बने कई खोखों में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि थोड़े ही समय में कई खोखे उसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि खोखों में रखी लकड़ी, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री आग को और बढ़ा रही थी। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

घटना में कई खोखे पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जबकि कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। खोखा संचालकों का कहना है कि इससे उनका सामान, दस्तावेज और रोजी-रोटी का साधन सब कुछ राख हो गया। आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित खोखा संचालकों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द मदद मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें