फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्यार्थियों को दिए मानसिक मजबूती के टिप्स

विज्ञापन
बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र एवं छात्राओं को व्याख्यान देतीं मीनू अजवानी। 
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें मनोवैज्ञानिक मीनू अजवानी ने छात्रों को आत्मविश्वास, प्रभावी संचार, टीमवर्क, मानसिक मजबूती और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
विज्ञापन




उन्होंने शैक्षणिक दबाव और करियर चिंता के बीच मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने तथा तनावमुक्त होकर पढ़ाई करने के सुझाव दिए। छात्रों ने उनसे विभिन्न सवाल पूछे, जिनका उन्होंने व्यावहारिक तरीके से समाधान बताया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विशाल लाल गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल, वाइस चेयरमैन नितिन मित्तल, निदेशक प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल और रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने कहा कि ऐसे सत्र छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें