फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोतीकुंज एक्सटेंशन में फाल्ट से कई घंटे बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। औरंगाबाद बिजली घर से मोतीकुंज को जा रही लाइन में सोमवार को फॉल्ट आ गया। इसके कारण सुबह से मोतीकुंज एक्सटेंशन की विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जो दोपहर में जाकर चालू हो पाई। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह औरंगाबाद बिजली घर से मोतीकुंज एक्सटेंशन को जाने वाली 11 हजार केवी की केबल मामा की टाल के पास जल गई। इस कारण बालाजीपुरम, मोतीकुंज, चंदनवन, रेलवे कॉलोनी, तिकोना पार्क, मयूर केरल समेत दो दर्जन कॉलोनियों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। सुबह बिना बिजली के गृहणियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की भी समस्या खड़ी हो गई। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि जानकारी होते ही मौके पर तकनीकी टीम को भेजा गया। टीम ने जली केबल बदल सप्लाई चालू करा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें